बाइबल में पैगंबर मुहम्मद के आने की भविष्यवाणियां (4 का भाग 3): नया नियम में पैगंबर मुहम्मद के आने की भविष्यवाणियां

रेटिंग:
फ़ॉन्ट का आकार:
A- A A+

विवरण: बाइबल के सबूत कि मुहम्मद झूठे पैगंबर नहीं है। भाग 3: पैराकलेट या "दिलासा देने वाला" के यूहन्ना 14:16 में वर्णित भविष्यवाणी पर एक चर्चा, और पैगंबर मुहम्मद इस भविष्यवाणी में दूसरों की तुलना में कैसे अधिक फिट बैठते हैं।

  • द्वारा Imam Mufti
  • पर प्रकाशित 04 Nov 2021
  • अंतिम बार संशोधित 04 Nov 2021
  • मुद्रित: 1
  • देखा गया: 8,454 (दैनिक औसत: 9)
  • रेटिंग: अभी तक नहीं
  • द्वारा रेटेड: 0
  • ईमेल किया गया: 0
  • पर टिप्पणी की है: 0
खराब श्रेष्ठ

यूहन्ना 14:16 "और मैं पिता से प्रार्थना करूंगा, और वह तुम्हें एक और दिलासा देने वाला देगा, कि वह सदा तुम्हारे साथ रहे।" (अमेरिकी स्टैण्डर्ड वर्शन)

इस छंद में यीशु ने वादा किया है कि एक और "दिलासा देने वाला" आएगा, और इसलिए हमें इस "दिलासा देने वाला" के बारे में कुछ मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

ग्रीक शब्द परवकोथोसिस, हो पराक्लेटोस, का अनुवाद 'दिलासा देने वाला' के रूप में किया गया है। पराक्लेटोस का अधिक सटीक अर्थ है 'वह जो दूसरे की पैरवी करता है, एक हिमायती।'[1] ग्रीक भाषा में हो पराक्लेटोस का मतलब एक व्यक्ति है, कोई समूह नही। ग्रीक भाषा में प्रत्येक संज्ञा किसी लिंग को दर्शाता है; इसका मतलब है पुल्लिंग, स्त्रीलिंग या तटस्थ। यूहन्ना के सुसमाचार अध्याय 14, 15 और 16 में, हो पैराक्लेटोस वास्तव में एक व्यक्ति है। ग्रीक में सभी सर्वनामों का मतलब लिंग से होना चाहिए जिसका वे उल्लेख करते हैं और सर्वनाम "हे" का प्रयोग पैराकलेटोस का जिक्र करते समय किया जाता है। नया नियम शब्द नूमा का उपयोग करता है, जिसका अर्थ है "सांस" या "रूह", "आत्मा" के लिए हिब्रू शब्द पुराना नियम में इस्तेमाल होता है। नूमा व्याकरणिक रूप से एक तटस्थ शब्द है और इसे हमेशा सर्वनाम "यह" द्वारा दर्शाया जाता है।

वर्तमान समय की सभी बाइबल का संग्रह "प्राचीन हस्तलिपि" से किया गया हैं, सबसे पुराना चौथी शताब्दी सी.ई. का है। कोई भी दो प्राचीन हस्तलिपियां एक जैसी नहीं हैं।[2] आज बाइबल सभी हस्तलिपियों को मिलाकर तैयार की जाती हैं, इसका कोई एक निश्चित संदर्भ नहीं है। बाइबल के अनुवादक सही संस्करण को "चुनने" का प्रयास करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, चूंकि वे नहीं जानते कि कौन सी "प्राचीन हस्तलिपि" सही है, वे हमारे लिए तय करते हैं कि किसी छंद के लिए कौन सा "संस्करण" सही है। एक उदाहरण के रूप में यूहन्ना 14:26 है। यूहन्ना 14:26 बाइबल का एकमात्र छंद है जो पैराकलेटोस का मतलब पवित्र आत्मा बताती है। लेकिन "प्राचीन हस्तलिपि" इस बात से सहमत नहीं हैं कि "पैराक्लेटोस" का मतलब 'पवित्र आत्मा' है। उदाहरण के लिए, पांचवीं शताब्दी सी.ई. के आसपास लिखी गई प्रसिद्ध कोडेक्स सिरिएकस है जो 1812 में माउंट सिनाई पर मिली, इसके 14:26 में "पैराकेलेट, एक पवित्र आत्मा नहीं, बल्कि "पैराकेलेट, एक आत्मा" लिखा है।

यह महत्वपूर्ण क्यों है? यह महत्वपूर्ण है क्योंकि बाइबल की भाषा में "आत्मा" का सीधा मतलब है "एक पैगंबर।"

"हे प्रियों, हर एक रूह पर यकीन न करो, लेकिन रूहों को परखो कि क्या वे ईश्वर की तरफ से आई हैं या नहीं: क्योंकि बहुत से झूठे पैगंबर दुनिया में आएंगे।"[3]

यह जानना जरुरी है कि कई बाइबल विद्वानों ने पैराक्लेटोस को 'अकेला उद्धारकर्ता (बचाने की शक्ति रखने वाला) माना है, न कि पवित्र आत्मा।[4]

तब यह सवाल उठता है कि: क्या यीशु का पैराकलेटोस, दिलासा देने वाला, एक 'पवित्र आत्मा' या एक व्यक्ति - एक पैगंबर - उनके बाद आने वाला था? इस सवाल के जवाब के लिए, हमें हो पैराकलेटोस के विवरण को समझना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या यह आत्मा के लिए है या इंसान के लिए है।

जब हम अध्याय 14:16 और अध्याय 16:7 से आगे पढ़ेंगे तो हमें पता चलेगा कि यीशु ने आने वाले की और पैराकलेटोस की विशेष पहचान बताई है। और यूहन्ना 14 और 16 के अनुसार, हमें निचे लिखे तथ्य पता चलते हैं।

1. जीसस ने कहा कि पैराकलेटोस एक इंसान है:

यूहन्ना 16:13 "वह बोलने वाला होगा।"

यूहन्ना 16:7 "...क्योंकि यदि मैं न जाऊं, तो वह दिलासा देने वाला तुम्हारे पास न आएगा।"

यह नामुमकिन है कि दिलासा देने वाला "पवित्र आत्मा" हो क्योंकि पवित्र आत्मा यीशु से बहुत पहले और उनके दौरान भी मौजूद थी।[5]

यूहन्ना 16:13: यीशु ने पैराकलेट को सात बार 'वह' कहा है, न कि 'यह', बाइबल के किसी अन्य छंद में सात पुरुषवाचक सर्वनाम नहीं हैं। इसलिए पैराकलेट एक व्यक्ति है, आत्मा नहीं।

2. यीशु को पैराकलेटोस कहा जाता है:

"और यदि कोई गुनाह करता है तो पिता के पास हमारी पैरवी करने वाला (पैराकलेटोस) है, अर्थात् यीशु मसीह।" (1 यूहन्ना 2:1)

यहां हम देखते हैं कि पैराकलेटोस का मतलब पैरवी करने वाला एक इंसान है।

3. यीशु की दिव्यता एक बाद का नवाचार

325 सी.ई. में नाइसिया की परिषद से पहले यीशु को पैगंबर नहीं माना गया था, लेकिन यहूदियों को छोड़कर हर कोई सहमत था कि वह ईश्वर के एक पैगंबर थे, जैसा कि बाइबल में बताया गया है:

मत्ती 21:11 "...यह गलील के नासरत का नबी यीशु है।"

लूका 24:19 "...यीशु नासरी के विषय में जो परमेश्वर और सब लोगों के निकट काम और वचन में सामर्थी पैगंबर था"

4. यीशु ने एक और पराक्लेटोस के लिए ईश्वर से दुआ की थी:

यूहन्ना 14:16 "और मैं पिता से दुआ करूंगा, और वह तुम्हें एक और पराक्लेटोस देगा।"



फुटनोट:

[1] न्यू टेस्टामेंट शब्दों के लिए वाइन की एक्सपोजिटरी डिक्शनरी.

[2]"इस तरह के बड़े फर्क के अलावा, शायद ही कोई छंद है जिसके कुछ प्रतियों के [प्राचीन हस्तलिपियां जिन से बाइबिल बनाई गई है] वाक्यों में फर्क नहीं है। कोई भी यह नहीं कह सकता है कि इनमे जो कुछ जोड़ा गया है, छोड़ा गया है या संशोधन किया गया है सिर्फ लापरवाही की वजह से है।" डॉ. फ़्रेडरिक केन्योन द्वारा लिखित 'हमारी बाइबल और प्राचीन हस्तलिपियां, आइरे और स्पॉटिसवूड, पृष्ट 3

[3]1 यूहन्ना 4: 1-3

[4]‘...ईसाई परंपरा ने इस (पैराक्लेट) को पवित्र आत्मा के रूप में पहचाना है, लेकिन स्पिट्टा, डेलाफोस, विंडिश, सासे, बुल्टमैन और बेट्ज़ जैसे विद्वानों ने संदेह किया है कि क्या यह पहचान मूल तस्वीर के लिए सही है और उन्होंने बताया है कि कभी पैराकलेट का मतलब एक अकेला उद्धारकर्ता व्यक्ति था, बाद में इसे पवित्र आत्मा के साथ भ्रमित किया गया।" 'एंकर बाइबिल, डबलडे एंड कंपनी, इंक. गार्डन सिटी, एनवाई 1970, खंड 29ए, पृष्ट 1135

[5]जेनेसिस 1: 2, 1 शमूएल 10:10, 1 शमूएल 11:6, यशायाह 63:11, लूका 1:15, लूका 1:35, लूका 1:41, लूका 1:67, लूका 2:25, लूका 2:26, लूका 3:22, यूहन्ना 20:21-22

खराब श्रेष्ठ

इस लेख के भाग

सभी भागो को एक साथ देखें

टिप्पणी करें

  • (जनता को नहीं दिखाया गया)

  • आपकी टिप्पणी की समीक्षा की जाएगी और 24 घंटे के अंदर इसे प्रकाशित किया जाना चाहिए।

    तारांकित (*) स्थान भरना आवश्यक है।

इसी श्रेणी के अन्य लेख

सर्वाधिक देखा गया

प्रतिदिन
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
कुल
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

संपादक की पसंद

(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सूची सामग्री

आपके अंतिम बार देखने के बाद से
यह सूची अभी खाली है।
सभी तिथि अनुसार
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सबसे लोकप्रिय

सर्वाधिक रेटिंग दिया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
सर्वाधिक ईमेल किया गया
सर्वाधिक प्रिंट किया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
इस पर सर्वाधिक टिप्पणी की गई
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

आपका पसंदीदा

आपकी पसंदीदा सूची खाली है। आप लेख टूल का उपयोग करके इस सूची में लेख डाल सकते हैं।

आपका इतिहास

(और अधिक पढ़ें...) हटाएं