L'articolo / video che hai richiesto non esiste ancora.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
요청한 문서 / 비디오는 아직 존재하지 않습니다.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
המאמר / הסרטון שביקשת אינו קיים עדיין.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
L'articolo / video che hai richiesto non esiste ancora.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
요청한 문서 / 비디오는 아직 존재하지 않습니다.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
המאמר / הסרטון שביקשת אינו קיים עדיין.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
धर्म की चर्चा करते समय अक्सर यह सुनने को मिलता है कि किसी को भी किसी और के विश्वासों को आंकने का अधिकार नहीं है, या धर्म व्यक्ति का निजी मामला है और हम इसे गलत या सही नहीं कह सकते। पूरे इतिहास में, समाजों ने अपने कानूनों और नैतिकता को "पूर्ण सत्य" पर आधारित किया है, जिसे वे "सही" मानते हैं, और यह या तो एक बाहरी पाठ का परिणाम है जिसे सर्वोच्च माना जाता है, या मनुष्यों की जन्मजात प्रकृति में पाए जाने वाले गुण का परिणाम है जिससे उन्हें कुछ चीज़ें अच्छी और कुछ चीज़ें बुरी लगती हैं। मनुष्य एक सीमित पैमाने पर कुछ चीजों को अच्छा और बुरा देखता है। उदाहरण के लिए, सभी मनुष्य बिना मन की विकृति के अपनी प्राकृतिक अवस्था में छोड़ दिए गए मल और मूत्र को गंदगी के रूप में देखते हैं। और चोरी, हत्या और झूठ जैसे कामों को बुरा माना जाता है, जबकि सत्य, ईमानदारी और सम्मान को अच्छा माना जाता है। यह एक गुण का परिणाम है जो सभी मनुष्यों में बनाया गया है, लेकिन जैसा कि ऊपर बताया गया है यह भावना सीमित है।
यदि कोई कहता है कि उन्हें दूसरे के विश्वासों या कार्यों को आंकने का अधिकार नहीं है, तो वे वास्तव में स्वयं का खंडन करते हैं। यदि आप इनमें से कई लोगों से पूछें कि क्या बच्चो को मारना या आत्महत्या करना सही है, तो वे स्वाभाविक रूप से उत्तर देंगे कि ये सही नहीं है। लेकिन हम कुछ समाजों को देखते हैं, जैसे कि मध्य अमेरिका में पाए जाने वाले कुछ धर्म, जिसमें बच्चो की हत्या को अपने देवताओं के करीब आने का एक तरीका माना जाता था। साथ ही आज भी हिंदू धर्म में पति की मृत्यु के बाद पत्नी का अपने आप को मारना प्रशंसनीय माना जाता है। यदि वे वास्तव में मानते हैं कि धर्म व्यक्ति का निजी मामला है और किसी को भी उसको आंकने या उसमे हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है, तो इसके लिए उन्हें बच्चो को मारने की अनुमति देनी होगी जो इसे सही और प्रशंसनीय मानते हैं, और लोगों को उन्हें आंकने का कोई अधिकार नही है।
यदि हम इस मुद्दे को एक व्यक्तिगत स्तर पर लाते हैं, तो हम देखेंगे कि प्रत्येक व्यक्ति की अच्छाई और बुराई की अपनी व्यक्तिगत धारणा है, चाहे यह धारणा धर्म, कानून, संस्कृति या व्यक्तिगत विचार पर आधारित हो। कोई यह मान सकता है कि व्यभिचार करना पूरी तरह से सही है जबकि दूसरा इसे गलत मान सकता है। कोई यह मान सकता है कि उनके लिए नशीले पदार्थों का सेवन सही है क्योंकि यह उनका अपना शरीर है, और अन्य लोग इसे अपराध मान सकते हैं। कोई भी यह नहीं कह सकता कि क्या सही है या क्या गलत है, और सभी लोगों को उनके ऊपर छोड़ दिया जाएगा कि वह वो करें जिसे वे "सही" मानते हैं।
यदि हम समाज में इस विश्वास को लागू करते तो हमारा समुदाय अराजकता पर आधारित होता, जहां न तो कोई कानून बनाया जा सकता और न ही उसे क्रियान्वित किया जा सकता, क्योंकि कानून इस सिद्धांत पर आधारित है कि कुछ चीजें सही हैं और कुछ बुरी। यदि कोई यह कहे कि कुछ ऐसे सत्य हैं जिन पर सभी मनुष्य सहमत हैं और जिनका उपयोग कानून बनाने के लिए किया जा सकता है, तो यह एक निश्चित सीमा तक सही है, क्योंकि जैसा कि हमने कहा कि सभी मनुष्यों में स्वाभाविक रूप से सही और गलत जानने का एक गुण होता है। लेकिन ऐसा देखा गया है कि यह गुण कई बार पर्यावरण, मनोवैज्ञानिक या धार्मिक कारणों की वजह से विकृत हो जाता है, जिसमें कुछ कार्य जो एक समय में बुरे और अनैतिक थे, बाद में उन्हें अच्छे और स्वीकार्य माने जाते हैं, और कुछ चीजें जो मानव स्वभाव के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें मोक्ष की कुंजी माना जाता है। यह लोकतांत्रिक समाजों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है जिनके कानून बहुमत पर आधारित होते हैं। हम देखते हैं कि बहुत सी चीजें जिन्हें पूरी तरह बेतुका या अनैतिक माना जाता था, अब सामाजिक रूप से इसे इस हद तक स्वीकार्य माना जाता है कि अगर कोई इस मुद्दे के संबंध में एक अलग राय रखता है तो उसे बहिष्कृत कर दिया जाता है।
इसी वजह से मनुष्यों को उनके ऊपर नहीं छोड़ा जा सकता की वो फैसला करे की क्या सही है और क्या गलत है। यहां तक कि एक ही धर्म के समाजों में जिन्होंने धर्म और राज्य के अलग नियम बनाये हैं, यद्यपि वे उन बातों से सहमत हैं जो उन्होंने अपने धर्म से सीखी है, लेकिन इस संबंध में वे बहुत अलग हैं कि उनके समाज में क्या सही है और क्या गलत है। फ्रांस में संभोग करने की जो कानूनी उम्र है उसे अमेरिका में बलात्कार माना जाता है। जहां एक देश में गर्भपात कानूनी है, वहीं दूसरे में यह अपराध है, और जहां समलैंगिकता को एक समाज में वैध माना जाता है वहीं इसे दूसरे समाज में एक गंभीर पाप माना जाता है।
इसलिए यदि अब हम कहें कि सत्य निरपेक्ष और एक है, और किसी व्यक्ति और समाज से संबंधित नहीं है, तो अगला प्रश्न यह है कि वे कौन सी नैतिकता हैं जो सत्य को बताती हैं और उसका निर्णय कौन लेता है? ऐसे कौन से कानून हैं जिन्हें समाज में लागू किया जाना चाहिए? क्या उन्हें वकीलों और न्यायाधीशों द्वारा तय किया जाना चाहिए जो "कानूनी ज्ञान" के एक स्तर तक पहुंच चुके हैं, क्या उन्हें राजनेता द्वारा तय किया जाना चाहिए जो आमतौर पर अपने फायदे के लिए या अपने देश के फायदे के लिए निर्णय लेते हैं, या दार्शनिकों द्वारा तय किया जाना चाहिए जो अपने स्वयं के चिंतन के माध्यम से सार्वभौमिक सत्य को जानते हैं? जैसा कि पहले देखा गया है, मनुष्यों को इन मुद्दों को तय करने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता, कहीं ऐसा न हो कि परिणाम भयावह हों, जैसा कि आज देखा जा सकता है कि कई समाजों में कई बुराइयां है। सही और गलत का कानून बनाने का अधिकार केवल उसी को है जिसने हमें बनाया है और जानता है कि हमारे लिए सबसे अच्छा क्या है, और वह सर्वशक्तिमान ईश्वर है। यह ईश्वर ही है जिसने दुनिया को बनाया है और यह ईश्वर ही है जिसने न्याय के नियमों को निर्धारित किया है। वह ईश्वर ही है जो पूर्ण है और वह ईश्वर ही है जिसमें कोई दोष नहीं है।
हमारी अधिकांश चर्चा विश्वास के मुद्दों से संबंधित है जो नैतिकता और कर्मों से संबंधित है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण वो विश्वास हैं जो ईश्वर से संबंधित हैं, और इस पर चर्चा अगले लेख में की जाएगी।
जो लोग मानते हैं कि सत्य सापेक्ष है और सभी की आस्था सही हैं और यह कहना संभव नहीं है कि किसी व्यक्ति की आस्था गलत हैं क्योंकि धर्म उनके लिए विशुद्ध रूप से एक व्यक्तिगत आस्था है। ऐसा कहने का असत्य साफ दिखता है कि वो इसे सिद्ध करने के लिए अधिक विस्तार में नहीं जाना चाहते। जहां एक धर्म यह मानता है कि यीशु एक झूठे पैगंबर थे, दूसरा यह मानता है कि वह ईश्वर हैं, और तीसरा यह मानता है कि वह एक मुनष्य थे जिन्हे विशेष रूप से पैगंबर बनाने के लिए चुना गया था, तो ये सभी सत्य कैसे हो सकते हैं? यीशु (ईश्वर की दया और कृपा उन पर बनी रहे) अनिवार्य रूप से ऊपर वर्णित तीनों में से एक होने चाहिए, और तीनों चीज़ें सही नहीं हो सकती। इसलिए चूंकि इन चीज़ों में से केवल एक ही सही हो सकती है, और जिसे भी सत्य माना जायेगा वह यह निर्धारित करेगा कि अन्य असत्य हैं।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार विश्वास करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि यह एक ऐसा अधिकार है जिसे ईश्वर ने सभी मनुष्यों को दिया है। लेकिन साथ ही इसका मतलब यह नहीं है कि किसी को यह कहना चाहिए कि वे सभी सही हैं, और किसी को उनके बारे में निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। साथ ही, किसी व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार विश्वास करने का अधिकार देने का मतलब ये नहीं है कि उन्हें इन मान्यताओं का खुले तौर पर अभ्यास करने या प्रचार करने का अधिकार है, क्योंकि समाज में लागू कानून हमेशा बड़े सामाजिक स्तर पर कार्यों के प्रभावों को देखते हैं और देखते हैं कि क्या वे कार्य बड़े पैमाने समाज के लिए फायदेमंद हैं या हानिकारक।
हमने जो चर्चा की है उससे हम स्पष्ट रूप से यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि आज दुनिया में जितने भी धर्म पाए जाते हैं वे या तो सभी झूठे हैं, या उनमें से एक है जो व्यापक सत्य है; हालांकि विभिन्न धर्मों में समानताएं हैं, लेकिन उनमें मूलभूत अंतर भी हैं।
अगर हम कहें कि आज दुनिया में कोई भी धर्म सही नहीं है, तो इसका मतलब यह होगा कि ईश्वर अन्यायी है क्योंकि उसने हमें चीजों को करने का सही तरीका बताये बिना पाप और अपराध में पृथ्वी पर भटकने के लिए छोड़ दिया है, और यह एक न्यायपूर्ण ईश्वर के लिए असंभव है। इसलिए एकमात्र तार्किक निष्कर्ष यह है कि एक धर्म सच्चा है, जिसमें जीवन के सभी क्षेत्रों जैसे धार्मिक, नैतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत के लिए मार्गदर्शन है।
हम ये कैसे जानेंगे कि एक सच्चा धर्म क्या है? इसका पता लगाना हर इंसान का काम है। मनुष्य केवल खाने, सोने, अपनी दैनिक जीविका खोजने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि एक महान उद्देश्य को पूरा करने के लिए पैदा किया गया था। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए व्यक्ति को यह पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि उसका उद्देश्य क्या है और यह केवल जांच करने से ही हो सकता है। यदि कोई मानता है कि ईश्वर है, और यह कि ईश्वर ने मनुष्यों को अन्यायपूर्ण तरीके से भटकने के लिए नहीं छोड़ा है, तो उन्हें उस धर्म और जीवन शैली की खोज करनी चाहिए जिसे ईश्वर ने बनाया है। इसके अलावा यह धर्म मनुष्यों के ढूंढने और समझने के लिए छिपा हुआ या कठिन नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह मार्गदर्शन का उद्देश्य खत्म कर देगा। इसके अलावा धर्म में हर समय एक ही संदेश होना चाहिए, क्योंकि हमने उल्लेख किया है कि सब कुछ एक पूर्ण सत्य है। साथ ही इस धर्म में कोई असत्य या अंतर्विरोध नहीं हो सकता, क्योंकि धर्म के एक भी मामले में झूठ या अंतर्विरोध पुरे धर्म की असत्यता को साबित करता है, क्योंकि तब हम इसके ग्रंथों की अखंडता पर संदेह करने लगेंगे।
इस्लाम धर्म के अलावा ऊपर बताए गए शर्तों को पूरा करने वाला कोई अन्य धर्म नहीं है, वह धर्म जो मानव स्वभाव के अनुसार है, वह धर्म जिसका प्रचार सभी पैगंबरो ने मानवजाति के निर्माण के समय से किया है। आज पाए जाने वाले ईसाई और यहूदी धर्म जैसे अन्य धर्म अपने समय के पैगंबरों द्वारा लाए गए धर्म के अवशेष हैं, जो इस्लाम धर्म था। हालांकि, समय के साथ उन्हें बदल दिया गया और भुला दिया गया, और आज इन धर्मों में जो कुछ बचा है वह सत्य और असत्य का एक मिश्रण है। एकमात्र धर्म जिसे संरक्षित किया गया है, एक ही संदेश का प्रचार करता है और सभी पैगंबरो द्वारा लाया गया है वह इस्लाम धर्म है, एक सच्चा धर्म जो मानव जीवन के सभी क्षेत्रों, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत का मार्गदर्शन करता है, और यह सभी मनुष्यों के ऊपर है कि वे इस धर्म की जांच करें, इसकी सच्चाई का पता लगाएं और इसका पालन करें।
आपकी पसंदीदा सूची खाली है। आप लेख टूल का उपयोग करके इस सूची में लेख डाल सकते हैं।
आपकी इतिहास सूची खाली है।
पंजीकरण क्यों? इस वेबसाइट में विशेष रूप से आपके लिए कई अनुकूलन हैं, जैसे: आपका पसंदीदा, आपका इतिहास, आप जो लेख पहले देख चुके है उनको चिह्नित करना, आपके अंतिम बार देखने के बाद प्रकाशित लेखों को सूचीबद्ध करना, फ़ॉन्ट का आकार बदलना, और बहुत कुछ। ये सुविधायें कुकीज़ पर आधारित हैं और ठीक से तभी काम करेंगी जब आप एक ही कंप्यूटर का उपयोग करेंगे। किसी भी कंप्यूटर पर इन सुविधाओं को चालू करने के लिए आपको इस साइट को ब्राउज़ करते समय लॉगिन करना होगा।
कृपया अपना उपयोगकर्ता नाम और ईमेल पता दर्ज करें और फिर "पासवर्ड भेजें" बटन पर क्लिक करें। आपको शीघ्र ही एक नया पासवर्ड भेजा जायेगा। साइट पर जाने के लिए इस नए पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
टिप्पणी करें