गहरे समुद्र और आंतरिक लहरों पर क़ुरआन

रेटिंग:
फ़ॉन्ट का आकार:
A- A A+

विवरण: गहरे समुद्र में जीवन और उसके अंधकार पर क़ुरआन की बातें, और यह कैसे आधुनिक वैज्ञानिक खोजों की पुष्टि करता है।

  • द्वारा islam-guide.com
  • पर प्रकाशित 04 Nov 2021
  • अंतिम बार संशोधित 04 Nov 2021
  • मुद्रित: 0
  • देखा गया: 2,579 (दैनिक औसत: 3)
  • रेटिंग: अभी तक नहीं
  • द्वारा रेटेड: 0
  • ईमेल किया गया: 0
  • पर टिप्पणी की है: 0
खराब श्रेष्ठ

ईश्वर क़ुरआन में कहता है:

"या फिर उसका उदाहरण ऐसा है जैसे एक गहरे समुद्र के अंधेरे के ऊपर लहरे, उसपर और लहरे और उसके ऊपर बादल। अंधेरे पर अंधेरा छाया हुआ है। यदि आदमी अपना हाथ निकाले तो वह उसे भी न देख पाए..." (क़ुरआन 24:40)

The_Quran_on_Deep_Seas_and_Internal_Waves_001.jpgयह छंद गहरे समुद्रों और महासागरों में पाए जाने वाले अंधेरे के बारे में बताता है, जहां आदमी यदि अपना हाथ बहार निकाले तो वह उसे भी नहीं देख सकता। गहरे समुद्रों और महासागरों में अंधेरा लगभग 200 मीटर और उसके नीचे की गहराई के बाद होता है। इस गहराई के बाद लगभग कोई रोशनी नही होती (चित्र 1 देखें)। और 1000 मीटर की गहराई के बाद बिलकुल ही रोशनी नही होती।[1] पनडुब्बियों या विशेष उपकरणों के बिना आदमी चालीस मीटर से अधिक डुबकी नही लगा सकता। 200 मीटर की गहराई पर महासागरों के गहरे अंधेरे हिस्से में आदमी बिना किसी सहायता के जीवित नही रह सकता।

The_Quran_on_Deep_Seas_and_Internal_Waves_002.jpg

चित्र 1: 3 से लेकर 30 प्रतिशत सूर्य का प्रकाश समुद्र की सतह पर परावर्तित होता है। इसके बाद प्रकाश स्पेक्ट्रम के नीले रंग को छोड़कर लगभग सभी सात रंग पहले 200 मीटर में एक के बाद एक खत्म हो जाते हैं। (महासागर, एल्डर और पेरनेटा, पृष्ठ 27)

वैज्ञानिकों ने हाल ही में विशेष उपकरणों और पनडुब्बियों की सहयता से इस अंधेरे की खोज की है, जिसने उन्हें महासागरों की गहराई में डुबकी लगाने में सक्षम बनाया है।

हम पिछले छंद के इन वाक्यों "...एक गहरे समुद्र के अंधेरे के ऊपर लहरे हैं, उसपर और लहरे हैं और उसके ऊपर बादल हैं...” से भी समझ सकते हैं कि समुद्रों और महासागरों का गहरा पानी लहरों से ढका हुआ है, और इन लहरों के ऊपर अन्य लहरें हैं। यह स्पष्ट है कि लहरों की दूसरी सतह समुद्र के सतह की वो लहरें हैं जिन्हें हम देखते हैं, क्योंकि छंद मे बताया गया है कि दूसरी लहरों के ऊपर बादल हैं। लेकिन पहली लहरों का क्या? वैज्ञानिकों ने हाल ही में पता लगाया है कि आंतरिक लहरे हैं जो "विभिन्न घनत्वों की परतों के बीच घनत्व इंटरफेस पर होती हैं।"[2] (चित्र 2 देखें)।

The_Quran_on_Deep_Seas_and_Internal_Waves_003.jpg

चित्र 2: विभिन्न घनत्वों के पानी की दो परतों के बीच इंटरफेस पर आंतरिक लहरें। एक घना है (निचला वाला), दूसरा वाला कम घना है (ऊपरी वाला)। (समुद्र विज्ञान, ग्रॉस, पृष्ट 204)

आंतरिक लहरें समुद्रों और महासागरों के गहरे पानी को ढक लेती हैं क्योंकि गहरे पानी का उनके ऊपर के पानी की तुलना में अधिक घनत्व होता है। आंतरिक तरंगें सतही तरंगों की तरह कार्य करती हैं। ये सतही लहरों की तरह टूट भी सकते हैं। मानव आंतरिक लहरों को नही देख सकते, लेकिन कहीं भी तापमान या पानी के खारेपन के बदलाव का अध्ययन करके इनका पता लगाया जा सकता है।[3]



फुटनोट:

[1]ओशनस, एल्डर और पेरनेटा, पृष्ट 27

[2]ओशियनोग्राफी, ग्रॉस, पृष्ट 205

[3]ओशियनोग्राफी, ग्रॉस, पृष्ट 205

खराब श्रेष्ठ

टिप्पणी करें

  • (जनता को नहीं दिखाया गया)

  • आपकी टिप्पणी की समीक्षा की जाएगी और 24 घंटे के अंदर इसे प्रकाशित किया जाना चाहिए।

    तारांकित (*) स्थान भरना आवश्यक है।

इसी श्रेणी के अन्य लेख

सर्वाधिक देखा गया

प्रतिदिन
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
कुल
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

संपादक की पसंद

(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सूची सामग्री

आपके अंतिम बार देखने के बाद से
यह सूची अभी खाली है।
सभी तिथि अनुसार
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सबसे लोकप्रिय

सर्वाधिक रेटिंग दिया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
सर्वाधिक ईमेल किया गया
सर्वाधिक प्रिंट किया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
इस पर सर्वाधिक टिप्पणी की गई
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

आपका पसंदीदा

आपकी पसंदीदा सूची खाली है। आप लेख टूल का उपयोग करके इस सूची में लेख डाल सकते हैं।

आपका इतिहास

आपकी इतिहास सूची खाली है।