L'articolo / video che hai richiesto non esiste ancora.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
요청한 문서 / 비디오는 아직 존재하지 않습니다.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
המאמר / הסרטון שביקשת אינו קיים עדיין.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
L'articolo / video che hai richiesto non esiste ancora.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
요청한 문서 / 비디오는 아직 존재하지 않습니다.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
המאמר / הסרטון שביקשת אינו קיים עדיין.
The article/video you have requested doesn't exist yet.
"क्षमा करने और दंड न देने की इच्छा" दया शब्द के लिए अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली परिभाषा है, लेकिन इस्लाम में दया क्या है?
इस्लाम में दया का एक गहरा अर्थ है जो हर मुसलमान के जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है, और दया दिखाने पर उसे ईश्वर द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।
ईश्वर की दया सभी जीवों पर होती है, हर उस चीज़ में दिखाई देती है जिसे हम देखते हैं। सूर्य में जो हमें प्रकाश और गर्मी देता है, और हवा और पानी में जो सभी जीवित लोगों के लिए आवश्यक है।
क़ुरआन के एक पुरे अध्याय का नाम ईश्वर की दिव्य विशेषता अर-रहमान या "सबसे दयालु" के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही ईश्वर की दो और विशेषता दया शब्द से बनती है। वो विषेशतायें है अर-रहमान और अर-रहीम हैं, जिसका अर्थ है "कृपालु" और "परम दयालु"। क़ुरआन के 113 अध्यायों की शुरुआत में पढ़े जाने वाले वाक्यांश में इन दो विशेषताओं का उल्लेख किया गया है: "ईश्वर के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील और दयावान् है।" यह वाक्यांश पाठको को ईश्वर की अंतहीन दया और महान उपहारों की निरंतर याद दिलाता है।
ईश्वर हमें आश्वासन देता है कि जो कोई भी पाप करता है, यदि वह माफ़ी मांग ले और उस पाप को करना बंद कर दे तो उसे क्षमा कर दिया जाएगा, वह कहता है:
"तुम्हारे ईश्वर ने अपने ऊपर दया अनिवार्य कर ली है कि तुममें से जो भी अज्ञानता के कारण कोई पाप करेगा, फिर उसकी क्षमा याचना करेगा और अपने आप को सुधार लेगा, तो निःसंदेह अल्लाह अति क्षमाशील दयावान् है।" (क़ुरआन 6:54)
इस छंद की पुष्टि पैगंबर मुहम्मद के इस कथन से होती है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईश्वर कहता है:
“मेरी दया मेरे क्रोध से अधिक है”
पैगंबर मुहम्मद ने भी दया और करुणा करने वालो के लिए इनाम का आश्वासन दिया:
“दया करने वाले लोगों पर "परम दयालु" दया करता है। तुम पृथ्वी पर रहने वालों पर दया करो, और जो स्वर्ग में है वह तुम पर दया करेगा" (अस-सुयुति)।
पैगंबर मुहम्मद की दया के बारे में बताने से पहले यह बताना अच्छा रहेगा कि स्वयं ईश्वर ने उनके बारे में क्या कहा है:
“(हे नबी!) हमने आपको भेजा है समस्त संसार के लिए दया बना कर (क़ुरआन 21:107)
...जो आश्वासन देता है कि इस्लाम दया पर आधारित है, और यह कि ईश्वर ने पैगंबर मुहम्मद (ईश्वर की दया और कृपा उन पर बनी रहे) को समस्त संसार के लिए दया बना कर भेजा है।
ईश्वर क़ुरआन में भी कहता है:
"तुम्हारे पास तुम्हीं में से ईश्वर का एक पैगंबर आ गया है। उसे वो बात दुख पहुंचाती है जिससे तुम्हें दुख हो, वह तुम्हारी सफलता की लालसा रखता है और विश्वासियों के लिए करुणामय और दयावान् हैं।" (क़ुरआन 9:128)
ये छंद पैगंबर के शिष्टाचार और व्यवहार में स्पष्ट रूप से दिखता था, क्योंकि उन्होंने ईश्वर का संदेश देने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया। पैगंबर अपने लोगों का मार्गदर्शन करने में भी सबसे शांत थे, और जब भी लोग उन्हें नुकसान पहुंचाते थे, तो वो हमेशा ईश्वर से उनकी अज्ञानता और क्रूरता के लिए क्षमा करने की प्रार्थना करते थे।
साथियों का वर्णन करते हुए ईश्वर क़ुरआन में कहता है:
“मुहम्मद ईश्वर के पैगंबर हैं; और जो उनके साथ हैं, वे अविश्वासियों पर भारी हैं और आपस में दयालु हैं" (क़ुरआन 48:29)
कुछ लोग कह सकते हैं कि मुहम्मद सदाचारी थे क्योंकि वह एक पैगंबर हैं, लेकिन उनके साथी सामान्य लोग थे जिन्होंने अपना जीवन ईश्वर और उनके पैगंबर की आज्ञाकारिता के लिए समर्पित कर दिया। उदाहरण के लिए, अबू बक्र अस-सिद्दीक ने अपनी सारी संपत्ति गुलामों को उनके क्रूर मालिकों से खरीदने में लगा दी और फिर उन्होंने गुलामों को ईश्वर की खातिर मुक्त कर दिया।
एक बार अपने साथियों को दया की सही अवधारणा समझाते हुए पैगंबर ने कहा कि यह परिवार और दोस्तों के प्रति दया दिखाना नहीं है, बल्कि यह आम जनता के प्रति दया और करुणा दिखाना है, चाहे आप उन्हें जानते हों या नहीं।
इस्लाम से पहले की कुछ बेरहम परंपराएं थीं देवताओं के लिए बलिदान के रूप में अपने बच्चे को मारना और लड़कियों को जिंदा दफनाना। बच्चों के खिलाफ इन कृत्यों को क़ुरआन और पैगंबर की सुन्नत में कई बार सख्त वर्जित किया गया है।
बच्चों के प्रति पैगम्बर की दया की बात करें तो, वह एक बार प्रार्थना का नेतृत्व कर रहे थे और उनके नाती हसन और हुसैन अभी भी छोटे बच्चे थे और खेल रहे थे और उनकी पीठ पर चढ़ रहे थे, अगर वे खड़े होते तो उन्हें चोट लग सकती थी, इसलिए पैगंबर ने अपनी प्रार्थना की अवधि को बढ़ा दिया। एक और उदाहरण, पैगंबर ने एक बार अपनी नतिनी उमामा को लेकर प्रार्थना की थी।
पैगंबर की यह दया न केवल उनके अपने बच्चों पर बल्कि सड़क पर खेलने वाले बच्चों पर भी थी। वो जैसे ही पैगंबर को देखते, उनके पास दौड़ते हुए आते और पैगंबर उन सभी को एक हलकी मुस्कान के साथ गले लगाते।
प्रार्थना के दौरान भी पैगंबर की सहज दया स्पष्ट थी, जैसा कि उन्होंने एक बार कहा था:
"(ऐसा होता है) मैं प्रार्थना लंबी करने के इरादे से शुरू करता हूं, लेकिन किसी बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर, मैं प्रार्थना को छोटा कर देता हूं क्योंकि मुझे पता है कि बच्चे के रोने से उसकी मां के दिल पर कैसी चोट पड़ती है" (साहिह अल-बुखारी)
कई जगह पैगंबर ने हमें सिखाया कि कैसे बच्चों को एक दयालु और प्यार भरे माहौल में पालना चाहिए, उनको पीटना नहीं चाहिए, या उनके चेहरे पर नहीं मारना चाहिए ये उन्हें अपमान से बचाते है। जब एक आदमी ने एक बार पैगंबर को अपने पोते को चूमते हुए देखा, तो वह पैगंबर की उदारता पर आश्चर्यचकित हुआ और कहा, "मेरे दस बच्चे हैं लेकिन मैंने उनमें से किसी को कभी भी नहीं चूमा है।" पैगंबर ने कहा,
"वह जो दया नहीं दिखाता, उस पर कोई दया नहीं दिखाई जाएगी" (सहीह अल-बुखारी)
जब ईश्वर ने क़ुरआन में अनाथों का उल्लेख किया तो उन्होंने कहा कि इसका क्या अर्थ है:
"इसलिए, अनाथों के साथ कठोरता का व्यवहार न करें" (क़ुरआन 93:9)
इस छंद के अनुसार अनाथों के प्रति पैगंबर का व्यवहार आया और उन्होंने कहा:
पैगंबर ने अपनी तर्जनी और बीच की उंगली को एक साथ जोड़ा और कहा कि "मैं और वह व्यक्ति जो एक अनाथ की देखभाल करता है और उसको खिलाता है, वह इस तरह स्वर्ग में जायेगा।" (अबू दाऊद)
अनाथ को अच्छा महसूस करवाने के लिए और अगर उसने अपने माता-पिता का स्नेह खो दिया है, तो अभी भी ऐसे लोग हैं जो उससे प्यार करने और उसकी देखभाल करने को तैयार हैं, पैगंबर ने दयालुता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह व्यक्ति जो एक अनाथ के सिर को सहलायेगा उसे प्रत्येक बाल के लिए अच्छे कामों से पुरस्कृत किया जायेगा।
ईश्वर और उनके पैगंबर ने अनाथ की संपत्ति की सुरक्षा करने के लिए स्पष्ट रूप से कहा। उदाहरण के लिए, ईश्वर कहता है कि इसका क्या अर्थ है:
"जो लोग अनाथों की संपत्ति अन्याय से हड़पते हैं, वे अपने पेटों में आग भरते हैं और शीघ्र ही नरक की अग्नि में प्रवेश करेंगे।" (क़ुरआन 4:10)
पैगंबर का एक कथन हमें यह भी बताता है कि सात सबसे गंभीर पापों में से एक अनाथ की संपत्ति को हड़पना है।
आपकी पसंदीदा सूची खाली है। आप लेख टूल का उपयोग करके इस सूची में लेख डाल सकते हैं।
आपकी इतिहास सूची खाली है।
पंजीकरण क्यों? इस वेबसाइट में विशेष रूप से आपके लिए कई अनुकूलन हैं, जैसे: आपका पसंदीदा, आपका इतिहास, आप जो लेख पहले देख चुके है उनको चिह्नित करना, आपके अंतिम बार देखने के बाद प्रकाशित लेखों को सूचीबद्ध करना, फ़ॉन्ट का आकार बदलना, और बहुत कुछ। ये सुविधायें कुकीज़ पर आधारित हैं और ठीक से तभी काम करेंगी जब आप एक ही कंप्यूटर का उपयोग करेंगे। किसी भी कंप्यूटर पर इन सुविधाओं को चालू करने के लिए आपको इस साइट को ब्राउज़ करते समय लॉगिन करना होगा।
कृपया अपना उपयोगकर्ता नाम और ईमेल पता दर्ज करें और फिर "पासवर्ड भेजें" बटन पर क्लिक करें। आपको शीघ्र ही एक नया पासवर्ड भेजा जायेगा। साइट पर जाने के लिए इस नए पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
टिप्पणी करें