ईश्वर के होने की निशानियां (2 का भाग 1)

रेटिंग:
फ़ॉन्ट का आकार:
A- A A+

विवरण: क़ुरआन ईश्वर का सबसे बड़ा चमत्कार है और मानवजाति के अंतिम पैगंबर मुहम्मद को दिया गया था। भाग 1: क़ुरआन में ईश्वर के होने की कुछ निशानियां।

  • द्वारा IslamReligion.com
  • पर प्रकाशित 04 Nov 2021
  • अंतिम बार संशोधित 04 Nov 2021
  • मुद्रित: 0
  • देखा गया: 2,390
  • रेटिंग: अभी तक नहीं
  • द्वारा रेटेड: 0
  • ईमेल किया गया: 0
  • पर टिप्पणी की है: 0
खराब श्रेष्ठ

The-Signs-of-God-part-1.jpgईश्वर मनुष्यों का मार्गदर्शन करना चाहता है, और सही मार्ग दिखाने के लिए उसने पुस्तकें और रहस्योद्घाटन भेजे। उदाहरण के लिए उसने इब्राहीम को "सुहोफ", मूसा को तौरात, दाऊद को ज़बूर और मरियम के पुत्र यीशु को इंजील दिया; और अंत में उन्होंने पैगंबर मुहम्मद को क़ुरआन दिया (ईश्वर की दया और कृपा इन सभी पर बनी रहे)। पैगंबर मुहम्मद (ईश्वर की दया और कृपा उन पर बनी रहे) ईश्वर की ओर से भेजे गए आखिरी पैगंबर हैं जिन्हे पूरी मानवजाति के लिए दुनिया के ख़त्म होने तक भेजा गया है। पैगंबर मुहम्मद ने कहा, "हर पैगंबर को विशेष रूप से सिर्फ उनके राष्ट्र के लिए भेजा गया था, लेकिन मुझे सभी मानवजाति के लिए भेजा गया है।"[1]

क़ुरआन ईश्वर की किताब है और इस दुनिया में पढ़ने के लिए कोई अन्य किताब इससे ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। "यह (क़ुरआन) तुम्हारे ईश्वर की ओर से सबूत और विश्वास करने वालों के लिए मार्गदर्शन और दया है।" (क़ुरआन 7:203)। क़ुरआन बताता है कि मानवजाति को ईश्वर के होने की "निशानियां" दिखाई जाएगी। वास्तव में अनुवादित शब्द "निशानियां" का क़ुरआन में इतना बड़ा महत्व है कि इसका 150 से अधिक बार उल्लेख किया गया है, और हर जगह यह ईश्वर के होने का उल्लेख करता है। ईश्वर ने मनुष्यों को बुद्धि दी ताकि हम उसकी निशानियों पर चिंतन, विश्लेषण कर सकें और निष्कर्ष निकाल सकें और फिर उसकी निशानियों के अनुसार कार्य कर सकें। हमें दी हुई बुद्धि के अलावा, प्रत्येक मनुष्य एक शुद्ध और प्राकृतिक प्रवृत्ति के साथ पैदा होता है कि ईश्वर हमारा प्रभु है और वह एक है।

क़ुरआन में बताई गई कुछ निशानियां निम्नलिखित हैं:

1)मनुष्यों का विवेक

ईश्वर कहता है कि वह हमें अपने आप में स्पष्ट निशानियां दिखाएगा और वह हमारे और हमारे दिलों के बीच आएगा।

"हम (ईश्वर) उन्हें संसार के किनारों में तथा स्वयं उनके भीतर अपनी निशानियां दिखाएंगे जब तक उनको यह स्पष्ट न हो जाए कि यह [इस्लामी एकेश्वरवाद] सत्य है..." (क़ुरआन 41:53)

"ऐ विश्वास करने वालो, ईश्वर और पैगंबर [मुहम्मद] की पुकार सुनो, जब वह तुम्हें उसकी ओर जाने को कहे जो तुम्हें जीवन देता है। और जान लो कि ईश्वर एक आदमी और उसके दिल के बीच हस्तक्षेप करता है और तुम उसी के पास एकत्र किये जाओगे।" (क़ुरआन 8:24)

ईश्वर मनुष्य और उसके दिल के बीच में कैसे आ सकता है? उदाहरण के लिए, यदि व्यक्ति कोई गलत कार्य या बड़ा पाप करने वाला होता है तो उस व्यक्ति के दिल में एक अत्यंत भारी और दोष की भावना आती है। ऐसी भावना वास्तव में एक चेतावनी है कि इस पाप को करने से ईश्वर क्रोधित होगा।

2)कुछ घटनाएं

घर के पास से काली बिल्ली के जाने का या किसी के बगीचे में मैगपाई (नीलकण्ठ पक्षी) के आने का कोई मतलब नहीं होता, और बिल्लियां और मैगपाई बस ऐसे प्राणी हैं जो अपनी इच्छानुसार अपना जीवन जीते हैं; ये अच्छी या बुरी किस्मत नहीं लाते हैं। अंधविश्वास एक भ्रामक भावना है; वास्तव में ऐसा कुछ नही होता है। हालांकि, कुछ घटनाओं का कुछ मतलब होता है, जैसे कि क़ुरआन में आदम के बेटे कैन द्वारा अपने भाई हाबिल की हत्या के बाद उल्लेख किया गया है। "तब ईश्वर ने एक कौवा भेजा जो एक मृत कौवे के लिए जमीन में गड्ढा खोद रहा था, ताकि कैन को यह दिखाया जा सके कि अपने भाई की लाश को कैसे दफनाना है। उसने (कैन) कहा: 'मेरे लिए हाय! क्या मैं इस कौवे की तरह भी न बन सका की अपने भाई की लाश को दफना सकूं?' तो वह पछताया।" (क़ुरआन 5:31) कैन समझ गया कि यह कोई संयोग नहीं है कि उसके मरे हुए भाई का शव उसके सामने पड़ा है, और एक कौवा आया और उसके पैरों के नीचे की मिट्टी खोदने लगा।

इसी तरह, जब फिरौन ने पैगंबर मूसा की ईश्वर की ओर आने की पुकार को नजरअंदाज कर दिया और इस्राएलियों को रिहा करने से इनकार कर दिया, तो ईश्वर ने फिरौन और उसके लोगों को निशानियां भेजी (कुल मिलाकर 9 निशानियां थी)। इन निशानियों में टिड्डियां शामिल थीं जिन्होंने उस क्षेत्र की सभी फसलों को लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जूएं, बहुत अधिक संख्या में मेंढक, और नाक से लगातार बहता हुआ खून; लेकिन फिरौन ईश्वर पर विश्वास करने और इस्राएलियों को रिहा करने के बजाय अंधविश्वासी हो गया और कहा कि ये सब जादूगर मूसा कर रहा है। "तो हमने (ईश्वर) उन पर बाढ़ और टिड्डियां और जूं और मेंढक और नाक से खून जैसी अलग-अलग निशानियां भेजी, लेकिन वो लोग अभिमानी थे और एक अपराधी थे" (क़ुरआन 7:133)

3)लोगों और सभ्यताओं को नष्ट कर दिया

पैगंबर मुहम्मद के समय यह सबको पता था कि ईश्वर ने उसके भेजे गए पैगंबरो को न मानने वाली पिछली सभी सभ्यतओं को प्रकृति द्वारा नष्ट कर दिया था। इन में आद, थमूद और लूत की सभ्यताएं शामिल थी। "और हम (ईश्वर) पहले ही तुम्हारे आस-पास के शहरो को नष्ट कर चुके हैं, और हमने विभिन्न निशानियां भेजी ताकि वे विश्वास करें और वापस आ जायें" (क़ुरआन 46:27)

ऐसी सभ्यताओं के खंडहर पैगंबर मुहम्मद के समय तक भी थे और आने-जानेवालों के देखने के लिए बचे हुए थे। पैगंबर मूसा के समय में फिरौन के विनाश के बाद, यह ईश्वर की इच्छा थी कि इस जीवन में पूरी सभ्यता (जिन्होंने अपने भेजे गए पैगंबर के संदेश को अस्वीकार कर दिया) को नष्ट नहीं किया जाएगा; इसके बजाय उनका न्याय अगले जीवन में किया जाएगा। लेकिन प्रतिदण्ड की निशनियों को देखने के लिए ज्यादा दूर देखने की जरुरत नहीं है, जैसे कि पोम्पेई का नष्ट शहर, एक ऐसा शहर जो अपने खुले पाप और व्यभिचार के लिए प्रसिद्ध था। "तो हम (ईश्वर) ने प्रत्येक लोगों को उनके पापों के कारण पकड़ लिया: उनमें से कुछ के खिलाफ हमने पत्थरों का तूफान भेजा, कहीं शक्तिशाली विस्फोट कराये, कुछ को जमीन में धंसा दिया, और कुछ को डूबा दिया। यह ईश्वर नहीं था जिसने उन पर ज़ुल्म किया, बल्कि उन्होंने खुद अपने ऊपर ज़ुल्म किया।” (क़ुरआन 29:40)

सभी को पूरी तरह पता होना चाहिए कि भूकंप, ज्वालामुखी, तूफान, सूखा और प्रकृति के अन्य कार्य संयोग नहीं हैं, बल्कि ईश्वर की ओर से उन लोगों के लिए दंड है जो अविश्वासी हैं और/या बहुत पापी हैं (और पश्चाताप नहीं करते हैं)। ये सब ऐसी निशानियां है जिस से लोगों को ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए और उसकी पुकार का जवाब देना चाहिए। "और नास्तिकों पे उनके बुरे कर्मो की वजह से विपत्तियां आती रहेंगी, जब तक कि ईश्वर का वादा पूरा नहीं हो जाता। वास्तव में ईश्वर अपना वादा हमेशा पूरा करता है।" (क़ुरआन 13:31) इसके विपरीत, यदि सभी मानवजाति ईश्वर और उसके सभी पैगंबरो पर विश्वास करती तो शायद कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आती, इसके बजाय उपयुक्त वर्षा, फल, सब्जियों और फसलों के रूप में अधिक आशीर्वाद मिलता। "और यदि लोग विश्वास करते और ईश्वर से डरते, तो हम (ईश्वर) उन पर आकाश और धरती की सम्पन्नता के द्वार खोल देते।" (क़ुरआन 7:96)



फुटनोट:

[1] सहीह अल-बुखारी

खराब श्रेष्ठ

ईश्वर के होने की निशानियां (2 का भाग 2)

रेटिंग:
फ़ॉन्ट का आकार:
A- A A+

विवरण: क़ुरआन ईश्वर का सबसे बड़ा चमत्कार है और मानवजाति के अंतिम पैगंबर मुहम्मद को दिया गया था। भाग 2: प्रकृति - क़ुरआन में बड़े पैमाने पर वर्णित ईश्वर के होने की एक और महान निशानी।

  • द्वारा IslamReligion.com
  • पर प्रकाशित 04 Nov 2021
  • अंतिम बार संशोधित 04 Nov 2021
  • मुद्रित: 0
  • देखा गया: 2,094
  • रेटिंग: अभी तक नहीं
  • द्वारा रेटेड: 0
  • ईमेल किया गया: 0
  • पर टिप्पणी की है: 0
खराब श्रेष्ठ

4)प्रकृति

Signs-of-God02.jpgधरती पर जंगलों, नदियों, पहाड़ों, झरनों, समुद्रों और तरह-तरह के पौधों और जानवरों की प्रजातियों के रूप में जो कुछ भी मौजूद है वह वास्तव में कुछ उल्लेखनीय है। डॉल्फ़िन ने खुद अपने आप को पृथ्वी की सबसे उन्नत और कुशल सोनार प्रणाली से लैस (सन्नद्ध) नहीं किया, न ही बाज खुद अपने आप को मनुष्यों की तुलना में चार या पांच गुना अधिक मजबूत दृष्टि से लैस कर सकता है - ये दोनों काम सृष्टिकर्ता के हैं जिन्होंने जो कुछ बनाया उसे उत्तम बनाया। उसकी रचना को देख के यह जाना जा सकता है कि सृष्टिकर्ता कितना उल्लेखनीय और सक्षम है।

ईश्वर हमें उन पशुओं में निशानियां दिखाता है जिन्हें उसने हमारे लिए बनाया है। घोड़े, खच्चर और गधे मानवजाति के लिए उन दूर-दराज के स्थानों पर जाने के लिए हैं जहां पैदल पहुंचने में अधिक समय लगता है। गाय, भेड़, और बकरियां दूध देती हैं, और हम उनकी खाल और ऊन को वस्त्र बनाने के काम में लाते हैं, और उनसे हमें मांस मिलता है; जबकि मुर्गियां रोजाना लाखों अंडे देती हैं - ये सभी निशानियां हैं ताकि हम अपने ऊपर ईश्वर के आशीर्वाद को माने और उनका आभार व्यक्त करें। "और वास्तव में, तुम्हारे लिए चरने वाले पशुओं में एक निशानी है। हम (ईश्वर) तुम्हे उनके पेट के गोबर और रक्त के बीच से शुध्द दूध पिलाते हैं - जो पीने मे अच्छा लगता है। और खजूरों और अंगूरों के फलों से, जिससे तुम मदिरा बना लेते हो तथा उत्तम जीविका भी, वास्तव में इसमें उन लोगों के लिए एक निशानी है जो समझ-बूझ रखते हैं। (क़ुरआन 16:66-67)

अगर हम ऊपर आकाश की ओर देखें तो; पृथ्वी का वातावरण एक अद्वितीय सुरक्षात्मक परत के साथ बनाया गया है। सूर्य हमें प्रकाश देता है जो जीवन को संभव बनाता है, इसकी झुकी हुई धुरी हमें चार मौसम देती है ताकि हम विभिन्न जलवायु का आनंद ले सकें। तारे, धूमकेतु, और जो कुछ भी हम अंतरिक्ष में देख सकते हैं वे हमारे देखने के लिए है, उनकी सुंदरता की प्रशंसा करने के लिए है, स्वीकार करने के लिए है कि ईश्वर ने ब्रह्मांड का निर्माण किया है, और स्वीकार करने के लिए है कि यह निश्चित ही किसी उद्देश्य से बनाया गया है। वास्तव में ब्रह्मांड में सब कुछ हमारे लिए ही बना है। "बेशक आकाशों तथा धरती की रचना में, रात तथा दिन के एक-दूसरे के पीछे निरन्तर आने-जाने में, उन नावों में जो मानव के लाभ के लिए सागरों में चलती है और वर्षा के उस पानी में जिसे ईश्वर आकाश से बरसाता है, फिर धरती के सूखने के बाद इसे वर्षा से जीवित करता है और उसमें प्रत्येक जीवों को फैलाता है तथा वायुओं को चलाने में और उन बादलों में जो आकाश और धरती के बीच उसकी आज्ञा के अधीन रहते हैं, इन सब चीज़ों में उन लोगों के लिए अनगिनत निशानियां हैं जो समझ-बूझ रखते हैं।" (क़ुरआन 2:164)

मनुष्यों और विपरीत लिंगो की विविधता, और जीवन में जो कुछ भी अच्छा है, वे सभी ईश्वर की कुछ भी करने की क्षमता और उसकी दयालुता की निशानिया हैं। "और उसकी निशानियों में से यह है कि उसने तुम में से ही तुम्हारे लिए पति या पत्नी बनाये ताकि तुम उन में शांति पाओ, और उसने तुम्हारे बीच स्नेह और दया को रखा। वास्तव में इसमें उन लोगों के लिए निशानिया हैं जो समझते हैं। और उसकी निशानियों मे से एक है आकाश और पृय्वी की उत्पत्ति, और भाषाओं और रंगों की विविधता। निस्सन्देह इसमें ज्ञान वालों के लिए निशानियां हैं।” (क़ुरआन 30:21-22)

वर्षा न केवल एक वरदान है और पानी जीवन का स्रोत है, बल्कि क़ुरआन में वर्षा का बार-बार उल्लेख एक बहुत बड़े उद्देश्य के लिए है। "और वही है जो अपनी दया (वर्षा) से पहले हवाओ को इसकी सूचना देने के लिए भेजता है और जब ये भारी बादलों को ले जाती है, तो हम उसे किसी निर्जीव धरती पर पहुंचा देते हैं, फिर उससे जल वर्षा कर, उसके द्वारा प्रत्येक प्रकार के फल उपजा देते हैं। इसी प्रकार, हम (ईश्वर) मुर्दों को जीवित करते हैं, ताकि तुम शिक्षा ग्रहण कर सको।" (क़ुरआन 7:57) "और उसकी निशानियों में से यह है कि तुम धरती को बंजर देखते हो, लेकिन जब हम उस पर वर्षा बरसाते हैं तो वह लहलहाने लगती है और बढ़ने लगती है। बेशक जिसने इसे जीवित किया है वही मरे हुओं को जीवन देने वाला है। वास्तव में, वह सब कुछ कर सकता है" (क़ुरआन 41:39)। ये सबको पता होना चाहिए कि बारिश के बाद ईश्वर (ज्ञात जैविक और रासायनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से) एक मृत बीज को जीवित वनस्पति में बदल देता है। इससे व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि जिस प्रकार ईश्वर एक मरे हुए बीज को जीवित करता है, उसी तरह वह कयामत के दिन जीवन देगा और न्याय के लिए सभी मानवजाति को पुनर्जीवित करेगा। यह जानने के बाद मनुष्य को उस अभूतपूर्व दिन की तैयारी करनी चाहिए और वो कार्य करने चाहिए जो ईश्वर को प्रसन्न करते हैं और उन कार्यो से बचना चाहिए जो उसे क्रोधित करते हैं।

इसलिए ईश्वर मानवजाति को निशानियां दिखाता है कि अगर इसका पालन किया जाए तो सच्चा मार्गदर्शन मिलता है; एक ऐसा मार्गदर्शन जो सूर्य से ज्यादा रौशनी वाला है। यह मार्गदर्शन इस्लाम है। "और यदि वे इस्लाम में समर्पित हैं तो वे सही मार्ग पर हैं, लेकिन यदि वे विमुख हो गये, तो तुम्हारा दायित्व सिर्फ संदेश पहुंचना है। और ईश्वर अपने भक्तों को देख रहा है।" (क़ुरआन 3:20) "आज के दिन मैंने (ईश्वर) तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म परिपूर्ण कर दिया है, तुम पर अपनी कृपा पूरी की, और तुम्हारे लिए इस्लाम को तुम्हारा धर्म चुना है।" (क़ुरआन 5:3) जो लोग ईश्वर की निशानियो को झुठलाते हैं, ये निशानियां क़यामत के दिन उनके खिलाफ़ इस्तेमाल की जानेवाली निशानियां होंगी। जो कोई भी ईश्वर की निशानियों को समझ के उसके बताये हुए मार्ग पर चलता है, उसे कभी न खत्म होने वाला आनंद यानि स्वर्ग का उपहार दिया जाएगा, और जो कोई भी ईश्वर के निशानियों को नही मानेगा, उसे कभी न खत्म होने वाला कष्ट यानि नर्क की आग से दंडित किया जाएगा।

खराब श्रेष्ठ

इस लेख के भाग

टिप्पणी करें

  • (जनता को नहीं दिखाया गया)

  • आपकी टिप्पणी की समीक्षा की जाएगी और 24 घंटे के अंदर इसे प्रकाशित किया जाना चाहिए।

    तारांकित (*) स्थान भरना आवश्यक है।

सर्वाधिक देखा गया

प्रतिदिन
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
कुल
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

संपादक की पसंद

(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सूची सामग्री

आपके अंतिम बार देखने के बाद से
यह सूची अभी खाली है।
सभी तिथि अनुसार
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सबसे लोकप्रिय

सर्वाधिक रेटिंग दिया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
सर्वाधिक ईमेल किया गया
सर्वाधिक प्रिंट किया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
इस पर सर्वाधिक टिप्पणी की गई
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

आपका पसंदीदा

आपकी पसंदीदा सूची खाली है। आप लेख टूल का उपयोग करके इस सूची में लेख डाल सकते हैं।

आपका इतिहास

आपकी इतिहास सूची खाली है।